{"_id":"5a2eef274f1c1bee688c1184","slug":"151302545820-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर सौप आरोपी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर सौप आरोपी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। घास काटने गई महिला ने रविवार को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। महिला के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पिता ने दामाद पर बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
मल्ला कानिया सांवल्दे रोड निवासी पुष्पा देवी ने खेत में घास काटने के दौरान रविवार की सुबह एक पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को मृतक पुष्पा के पिता हरी राम उर्फ हरीश चंद्र रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल विक्रम राठौर को बेटी की हत्या की आशंका जताई। तहरीर में बताया कि रविवार करीब दोपहर 12:15 बजे फोन पर पता चला कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। समाचार सुनते ही अन्य परिजनों के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पहुंच गए। कहा कि वहां देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि दामाद व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की है। हरी राम ने बताया कि पुष्पा का पति अक्सर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। कई बार उसने मारपीट कर पुष्पा को घायल भी किया, जिस पर वह मायके मालधनचौड़ चंद्रनगर जाकर ही अपना इलाज कराती थी। बताया कि विरोध करने पर जगदीश पुष्पा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी दामाद पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।