{"_id":"5a26d9464f1c1b156b8ba68d","slug":"15124955617-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात चोरों ने सब्जीसेरा में दो दुकानों का ताला तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात चोरों ने सब्जीसेरा में दो दुकानों का ताला तोड़ा
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर चौदह सौ रुपऐ की नकदी चुरा ली। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है।
डंगोली चौकी क्षेत्र के सब्जीसेरा में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात संजय चंदोला और पनी राम की किराने की दुकान का ताला तोड़कर कुल चौदह सौ रुपये चुरा लिए। दोनों दुकानदार रात के आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। पुलिस के अनुसार किराना दुकानदार संजय चंदोला की दुकान से चोरों ने सात सौ जबकि पनी राम की दुकान से छह सौ रुपये चुराए। सूचना मिलते ही डंगोली चौकी के प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंचपाल घटना स्थल पर पहुंचे। दुकानदारों ने चौकी प्रभारी को दुकान से चोरी होने की तहरीर दे दी है।
पचगढी घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता देंवेंद्र गोस्वामी ने डंगोली पुलिस पर चोरी की घटनाओं को हल्के में लेने का आरोप लगाया है। गोस्वामी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार नहीं करेगी तो घाटी के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।