फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बस व जिप्सी की भिड़ंत में 3 पर्यटको सहित पांच लोग घायल

बस व जिप्सी की भिड़ंत में 3 पर्यटकों सहित पांच लोग घायल

Mon, 04 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बस व जिप्सी की भिड़ंत में 3 पर्यटको सहित पांच लोग घायल
रामनगर में टूटी जिप्सी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली से कार्बेट पार्क क्षेत्र के सीतावनी जा रहे दिल्ली के परिवार की जिप्सी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति, उनका बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। चार घायलों को इलाज के लिए काशीपुर भेजा गया है। हादसे से घबरा कर चालक बस छोड़कर भाग गया। यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन

एसआई चेतन रावत ने बताया कि कपिल विहार प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी शैलेंद्र वर्मा (45), उनकी पत्नी नीरू वर्मा और छह साल का बेटा पार्थ ढिकुली के एक रिसोर्ट में रुके थे। तीनों रविवार की सुबह जिप्सी यूके 04 टीए 7332 में सवार होकर कार्बेट लैंडस्केप के सीतावनी घूमने जा रहे थे। रिसॉर्ट से थोड़ी ही दूर एनएच 121 पर ढिकुली में रामनगर से पहाड़ की ओर जा रही बस संख्या यूके 04 पीए 0309 से जिप्सी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिप्सी के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। जिप्सी में बैठे चालक रमेश जोशी, शैलेंद्र, नीरू, पार्थ घायल हो गए। बस में सवार हलवाई का काम करने वाले काली मंदिर लालबाग मुरादाबाद निवासी सीताराम को भी चोट आई है। सभी को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीताराम को छुट्टी दे दी गई जबकि चार घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कार्बेट पार्क क्षेत्र में सीतावनी जा रहा था दिल्ली का परिवार
हादसे के बाद बस का चालक फरार, घायलों को काशीपुर भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed