फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिसॉर्ट में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ होटल कमी

रिसॉर्ट में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ होटल कमी

Mon, 04 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
रिसॉर्ट  में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुआ होटल कमी
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम ढेला स्थित एक रिसोर्ट के कर्मी ने टिप बॉक्स से चोरी ली। सीसीटीवी में वीडियो बनने के बावजूद वह इन्कार करने लगा। कोतवाली में पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर रुपये लौटाने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि ढेला स्थित एक रिसोर्ट के स्वागत कक्ष में टिप बॉक्स लगा है। वहां आने वाले पर्यटक बॉक्स में टिप की रकम डालते हैं, जिसे बाद में कर्मचारियों को बांटा जाता है। पिछले दिनों रिसोर्ट के ही एक कर्मचारी ने टिप बॉक्स से रुपये चुरा लिए। उसकी वीडियो सीसीटीवी में कैद है लेकिन पूछने पर वह मना करने लगा। इसलिए रिसोर्ट मैनेजर ने रविवार को पुलिस से मौखिक शिकायत की। पुलिस ने कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया तो उसने पुलिस के सामने जुर्म कबूल लिया। उसने रुपये लौटाने का भरोसा दिलाया है। राठी ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। अगर रिसोर्ट प्रबंधन तहरीर देगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed