फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में वन रक्षक का शव पेड़ से लटका मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में वन रक्षक का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में वन रक्षक का शव पेड़ से लटका मिला
रामनगर में मृत वनरक्षक - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। गश्त पर गए कार्बेट टाइगर रिजर्व ढेला रेंज के वनरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के दूसरे दिन उसका शव पेड़ पर लटका मिला। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम कठनौली जिला चंपावत निवासी हरीश भट्ट (40) पुत्र शीशराम ढेला रेंज की सांवल्दे बीट में वनरक्षक था। बृहस्पतिवार को वह वॉचर जगदीश सिंह के साथ गश्त करने जंगल गया था, देर शाम जगदीश रेंज कार्यालय लौट आया लेकिन हरीश नहीं आया तो उसने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। विभागीय टीम ने देर रात ही उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह विभाग ने फिर से खोजबीन की, तो दक्षिणी सांवल्दे बीट के जंगल में हरीश का शव एक पेड़ पर लटका मिला। वनकर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो विभाग में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ढेला राजि के रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि हरीश गुज्जरों के डेरे में गया था। उसने उनसे लकड़ियां ले जाने के लिए रस्सी मांगी थी। हरीश 2013 में भर्ती हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वनरक्षक हरीश भट्ट चंपावत का मूल निवासी था
वह 2013 में भर्ती हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed