फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला की मौत मामले में आरोपी अस्पताल संचालक गिरफ्तार

महिला की मौत मामले में आरोपी अस्पताल संचालक गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत मामले में आरोपी अस्पताल संचालक गिरफ्तार
बाजपुर। सात महीने पहले अस्पताल में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दबिश देकर साईं अस्पताल के एमडी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


23 मार्च 2017 को हल्द्वानी के मोटाहल्दू निवासी ख्यालीराम की पत्नी सुनीता ऊर्फ दीपा की बाजपुर स्थित साईं अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार अप्रशिक्षित डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन कर दिया था। इसके चलते गर्भाशय में अत्यधिक रक्तस्राव हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका के परिजनों की ओर से डॉ. रस्तोगी, इकराम इलाही, नयम तरमीम और अस्पताल एमडी अशोक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 313, 314, 304 और 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। शुक्रवार को एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ यूपी के टांडा बादली (रामपुर) स्थित अस्पताल से अशोक कुमार निवासी महुआखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अशोक कुमार टांडा बादली रामपुर में एक नया अस्पताल चला रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने यूपी क्षेत्र में टीम भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed