फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व सैनिक की पत्नी ने पती पर लगाया बेटियों के साथ अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,

पूर्व सैनिक की पत्नी ने पती पर लगाया बेटियों के साथ अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,

Tue, 31 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक की पत्नी ने पती पर लगाया बेटियों के साथ अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। अपनी बेटियों के साथ अभद्रता करने वाले पूर्व सैनिक के खिलाफ उसकी पत्नी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिंदुखत्ता गांधीनगर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसका पति आए दिन अपनी बेटियों पर बुरी नियत रखते हुए उनके साथ अभद्रता करता है। विरोध करने पर आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली पहुंची महिला ने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 354, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाल आरके सैनी के मुताबिक पूर्व सैनिक सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed