फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विषपान से हुई मौत के मामले में दो लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज

विषपान से हुई मौत के मामले में दो लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज

Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विषपान से हुई मौत के मामले में दो लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज
खटीमा। दीपावली से एक दिन पहले बगियाघाट निवासी मनोहर चंद 42 वर्ष पुत्र साई चंद ने विषपान कर लिया था, जिसका उपचार के दौरान पीलीभीत में शनिवार को निधन हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी पुष्पा चंद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बंजारी फार्म निवासी बसंत सिंह सामंत, सूरज भंडारी पर घर में घुसकर अभद्रता करने और पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा 18 अक्तूबर को आरोपियों की गाड़ी बगियाघाट में ग्रामीणों द्वारा रोकी गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। गाड़ी रोकने वालों में मृतक भी मौजूद था। उसके बाद क्या हुआ इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed