फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दलित उत्पीड़न में दो नामजद, एक गिरफ्तार

दलित उत्पीड़न में दो नामजद, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
दलित उत्पीड़न में दो नामजद, एक गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला भवानीगंज में पांच युवकों ने बृहस्पतिवार रात एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जस्सागांजा निवासी दीपक घनकी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार रात वह भवानीगंज चौराहे पर खड़ा था। उसके साथी बिरजू त्यागी, रोहित कश्यप भी वहीं थे। तभी मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी राजीव शर्मा, बैलपड़ाव निवासी संजय गिल, भवानीगंज निवासी मन्नू ठाकुर, सोनू डोगरा, अंकुर शर्मा समेत तीन, चार अन्य लोग बाइक पर सवार होकर धारदार हथियार लेकर आए। उन्होंने मारपीट कर दीपक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि राजीव शर्मा के हाथ में तमंचा था। दीपक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



दलित उत्पीड़न में दो नामजद, एक गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला भवानीगंज में बृहस्पतिवार शाम मारपीट हुई। इसमें दलित उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला भवानीगंज निवासी प्रदीप टम्टा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम ज्वाला लाइन मेन बाजार में खड़ा था कि तभी मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी राजीव शर्मा, मोहल्ला बंबाघेर निवासी दोस्त अंकुर शर्मा के साथ वहां आए और गालीगलौज, मारपीट, धमकाने के साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। दोस्त अंचित मित्तल, सुनील फुलारा, गणेश अधिकारी ने प्रदीप को बचाया। तब तक दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित प्रदीप ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने धारा 323, 504, 506, एससी, एसटी अधिनियम 3 (1), (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंकुर शर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed