{"_id":"59a087c14f1c1bcc4c8b4940","slug":"15036927653-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा वृहद अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूबे में नशे के खिलाफ चलाया जाएगा वृहद अभियान
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि जल्द ही सूबे में पुलिस नशे के खिलाफ वृहद अभियान चलाएगी। वर्तमान अभियान में और तेजी लाई जाएगी। कहा कि हाइकोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश के सभी थानों, चौकियों में सीसीटीवी लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट मिलते ही सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। कहा कि साइबर अपराध से निपटने को 750 सब इंस्पेक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
रतूड़ी शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृति पर चिंता जताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी गलत रास्ते में न जाए। इसके लिए पुलिस गंभीर है। इसके लिए प्रदेशभर में अभियान तेज किया जाएगा। इसके लिए गलत तरीके से नशा बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। वहीं युवाओं को जागरूक कर उन्हें नशे की प्रवृत्ति से दूर रखा जाएगा। नैनीताल, प्रदेश में अपराध नियंत्रण संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपराधों के खुलासे में पुलिस संतोषजनक कार्य कर रही है। कुछ अपराधों का खुलासा होना है। जिला प्रमुखों को निर्देश दिए कि वह अपराधों की विवेचनाओं में तेजी लाकर उनका खुलासा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विवेचना अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से विवेचना के लिए तकनीकी दृष्टि से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। भविष्य में पूरी तरह खास तरह के केसों का वैज्ञानिक तरीके से अनावरण किया जा सके। उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस प्रत्येक चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, इसके लिए पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों, कस्टम या केंद्रीय अभिसूचना की पूरी मदद मिल रही है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय तस्कर 12 किलो सोने के साथ गिरफ्त में आए हैं। पत्रकार वार्ता में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा आदि थे।
थाने और पुलिस चौकियां होंगी सीसीटीवी कैमरों से लेस
डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की प्रेसवार्ता