फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रोडवेज इनोवा कार की भिड़त में पुलिस ने किया रोड़वेज बस चालक पर मुकदमा दर्ज

रोडवेज इनोवा कार की भिड़त में पुलिस ने किया रोड़वेज बस चालक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज इनोवा कार की भिड़त में पुलिस ने किया रोड़वेज बस चालक पर मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पहले रोडवेज की भिड़ंत से कार में सवार एक महिला की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। काठगोदाम डिपो की रोडवेज बस 23 अगस्त को रामनगर से काशीपुर जा रही थी। दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय ने इनोवा कार को टक्कर मार दी थी। इस मामले में जकरिया मस्जिद वार्ड नंबर सात निवासी मृतका के भाई सरफराज आलम ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन शबीना उर्फ शब्बो अपनी भांजी अमरीन उर्फ मिन्नी निवासी जामा मस्जिद काठगोदाम के साथ किताबें लेने काशीपुर गए थे। वापसी में वह उसके मित्र जब्बार हुसैन पुत्र मुन्ने की इनोवा कार यूके 07/पीए 2940 से रामनगर आ रहे थे कि नत्थन पीर बाबा की मजार के पास रामनगर की ओर से आ रही रोडवेज की काठगोदाम डिपो की बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार शबीना की मृत्यु हुई जबकि अमरीन, जब्बार घायल हुए। पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 337, 338, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed