फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मल रोड शिव मंदिर चोरों ने उड़ाया दान पात्र

मल रोड शिव मंदिर चोरों ने उड़ाया दान पात्र

Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
मल रोड  शिव मंदिर चोरों ने उड़ाया दान पात्र
नैनीताल। चोरों ने बुधवार रात मालरोड स्थित क्वालिटी बोट स्टैंड में बने शिव मंदिर से दानपात्र उड़ा लिया और कुछ दूरी पर उसका ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने शोर मचाया तो चोर दान पात्र को छोड़ गए। मालरोड जैसे अति वीआईपी जगह में चोरोें के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र को उड़ाने के प्रयास को लेकर क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ पुलिस मालरोड में लगातार गश्त की बात कहती है, वहीं दूसरी तरफ शिव मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी है। क्षेत्रीय निवासी गोविंद, हिमांशु चंद्रा, मनोज, नारायण सिंह नेगी, नूर अहमद समेत कई अन्य लोगोें ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग पुलिस से की है। पिछले दिनों किलबरी रोड में हिमालय दर्शन स्थित सत्यनारायण मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र से दान पात्र की रकम उड़ा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed