फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ मे चार घायल, एक की मौत

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ मे चार घायल, एक की मौत

Wed, 09 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ मे चार घायल, एक की मौत
रामनगर (नैनीताल)। देर रात हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में कैंटर चालक ने टेड़ा चेकपोस्ट के वनकर्मी को भी दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वन ग्राम चोपड़ा पाटकोट निवासी यशपाल (28) पुत्र शंकर राम मंगलवार शाम अपने मित्र उमेश के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था कि टेड़ा से आगे ग्रासलैंड के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय कैंटर चालक वाहन समेत भाग गया। इस दौरान कैंटर चालक ने टेड़ा गांव पर बनी रामनगर वन प्रभाग की चौकी में कार्यरत रमेश जोशी को भी दबाने का प्रयास किया लेकिन वह बालबाल बच गया। तभी किसी ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को फोन से सूचित किया। बताया कि 108 सेवा को पहुंचने में हुई देरी के कारण दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से प्राइवेट वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद यशपाल को रेफर कर दिया गया। इसी दौरान यशपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि वनकर्मी को कुचलने के मामले पर बुधवार को सीसीटीवी फुटेज देखकर वनकर्मियों से पूछताछ की जाएगी। तहरीर, सबूत मिलने के बाद ही संबंधित कैंटर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी घटना में ग्राम क्यारी खाम निवासी सुरेश चंद्र दानी पैदल अपने घर जा रहे थे कि सामने से आ रही कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उन्हें कार चालक ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरी घटना भवानीगंज में हुई। रेलवे कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह और उसकी पत्नी आदेश मालधनचौड़ में रक्षाबंधन मनाकर अपने घर आ रहे थे कि ट्रक यूनियन के पास अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिन्हें प्राइवेट वाहन से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed