{"_id":"5988dae44f1c1bd8568b47f1","slug":"15021411619-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई के सिर पर सरिया से वार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई के सिर पर सरिया से वार, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। छोटे भाई ने बड़े के सिर पर सरिया से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम गुमानपुर पीरुमदारा निवासी राजरानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार रात उसके देवर सुरेंद्र कुमार ने उसके पति सोहन लाल के साथ मारपीट की और सरिये से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने कहा है कि सोहन ने सुरेंद्र को किसी बात को लेकर फटकारा था। इसके बाद हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।