{"_id":"5c9a8dbfbdec22144002e613","slug":"141553632703-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार पर तमंचा तानने वाले दोनों हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार पर तमंचा तानने वाले दोनों हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन
gun
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ढाबा संचालक पर फायरिंग और पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी दोनों हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। दोनों को काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 21 मार्च को काठगोदाम थाना क्षेत्र के शीशमहल में ढाबा संचालक मनीष तिवारी पर भारत भूषण उर्फ भानु और वीरेंद्र बोरा ने तमंचे से फायर झोंक दिया था। तिवारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके कुछ देर बाद हाइडिल गेट तिराहे पर दोनों ने पत्रकार मोहन भट्ट पर तमंचा तान दिया था। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दोनों पर एसएसपी ने एक-एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। मंगलवार को काठगोदाम पुलिस ने दोनों को पंतनगर थाना क्षेत्र के दिनेशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसओ कमाल हसन, एसआई जगवीर सिंह शामिल थे।
ढाबा संचालक पर फायर झोंकने वाले हिस्ट्रीशीटर दबोचे
पत्रकार पर भी तान दिया था तमंचा, ऊधमसिंह नगर से पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
ढाबा संचालक पर फायर झोंकने वाले हिस्ट्रीशीटर दबोचे
पत्रकार पर भी तान दिया था तमंचा, ऊधमसिंह नगर से पुलिस ने पकड़ा