फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिटायर वनकर्मी समेत दो की सड़क हादसों में मौत

रिटायर वनकर्मी समेत दो की सड़क हादसों में मौत

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
रिटायर वनकर्मी समेत दो की सड़क हादसों में मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में रिटायर वनकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हल्दुआ गेट इंचार्ज वन कर्मी प्रेम सिंह, ग्राम हल्दुआ निवासी मोनू और सुरेंद्र सिंह पुत्र धीरज असवाल शुक्रवार देर रात कार से हल्दुआ से पीरूमदारा की ओर जा रहे थे। इसी बीच हल्दुआ में सती मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। मुरादाबाद जाते समय सुरेंद्र सिंह की रास्ते पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायलों का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है।

वहीं शनिवार सुबह ग्राम माधवपुर बैलपड़ाव निवासी जगीर सिंह (70) पुत्र बहाल सिंह साइकिल से गन्ना सेंटर जा रहा था। इसी बीच गुरुद्वारे के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जगीर सिंह को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जगीर सिंह सेवानिवृत्त वनकर्मी है। उसके परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



रिटायर वनकर्मी समेत दो की सड़क हादसों में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed