{"_id":"5b6a085e4f1c1b49778b6a59","slug":"141533675614-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल तक झांसा देकर बनाया संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल तक झांसा देकर बनाया संबंध
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामनगर के एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण किया। फरवरी में उसने दूसरी युवती के शादी कर अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। युवती ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से मदद मांगी। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अल्मोड़ा जिले की मूल निवासी युवती यहां देवलचौड़ क्षेत्र में रहती है। पढ़ाई के दौरान आठ साल पहले उसकी मुलाकात रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी युवक से हुई। युवक दिल्ली में जॉब करता है। युवती भी रुद्रपुर में जॉब करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर आठ साल उसका शारीरिक शोषण किया। फरवरी में उसने अन्य युवती से शादी कर ली। इसके बाद अपना मोबाइल बदल लिया। युवती का कहना है कि शादी के दस दिन पहले तक युवक उसे लेकर घुमाता था लेकिन उसे ऐसा धोखा दिया कि उसने सोचा भी नहीं था। युवती ने अपनी आपबीती राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। अमिता ने कोतवाल केआर पांडे को घटना की सूचना दी। बताया कि पीड़िता आत्महत्या करने पर आमादा थी लेकिन उन्होंने काफी समझा, बुझाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। पुुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।