{"_id":"5b2ffd7f4f1c1b624d8b7ef5","slug":"141529871743-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
हल्द्वानी। व्यवसायी सौरभ कौशल के प्रगति विहार स्थित घर में डकैती करने वाले पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से डकैती में प्रयुक्त स्कूटी, जेवरात, नगदी और दस्तावेज आदि बरामद हुए हैं। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
व्यवसायी सौरभ कौशल निवासी प्रगति विहार, कुल्यालपुरा के घर में 14 जून को क्राइम ब्रांच आफिसर बनकर घुसे आठ डकैतों ने गृह स्वामी और दो नौकरों को बंधक बना लिया था। डकैतों ने 15 तोले जेवरात, 3.50 लाख नगद, सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर ली थी। पुलिस ने डकैती का खुलासा करते हुए व्यवसायी के पुराने नौकर प्रकाश कश्यप निवासी वैलेजली लॉज, अजय कश्यप निवासी आंवला बरेली, रोहिताश निवासी मुरादाबाद, नवी हसन निवासी आंवला बरेली को गिरफ्तार किया था।
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने शनिवार देर रात 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर से आरोपी दिनेश कश्यप पुत्र कपूरी लाल निवासी आंवला (बरेली) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से डकैती में इस्तेमाल में स्कूटी, एक हैंड बैग, एक जोड़ी पायल, बिछुए, नोज रिंग, 9080 रुपये, सौरभ के खाते का एक चेक, प्रवेश पत्र और जच्चा बच्चा कार्ड बरामद हुआ है। जुनैद, समीर, रामपुर के अंकल उर्फ गुरुजी अब तक फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने टीपीनगर से जेवरात और स्कूटी समेत पकड़ा
08 बदमाशों ने डाली थी डकैती, अब तक पांच आ चुके हैं गिरफ्त में
दिनेश गेट पर कर रहा था निगरानी
हल्द्वानी। डकैती का पकड़ा गया आरोपी दिनेश वारदात के दौरान व्यवसायी के घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था ताकि अंदर बाकी आरोपी आराम से वारदात कर सकें।
अभी तीन आरोपियों की है तलाश
हल्द्वानी। पुलिस अभी भी डकैती में जुनैद, समीर, अंकल उर्फ गुरु जी की तलाश कर रही है। तीनों के गिरफ्तारी के बाद डकैती का एक गिरोह सलाखों के पीछे बंद हो जाएगा।