फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक सप्ताह से लापता युवती शादी कर लौटी

एक सप्ताह से लापता युवती शादी कर लौटी

Mon, 30 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता युवती शादी कर लौटी
हल्द्वानी। सप्ताहभर से लापता युवती अपने प्रेमी के साथ हरिद्वार में शादी के बाद रविवार को कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने उसे सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने युवती को बालिग बताते हुए उसे कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया। इसलिए वह पति के साथ चली गई।
विज्ञापन

मोहल्ला राजपुरा की युवती 21 अप्रैल को अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई। इस मामले में परिजनों ने दूसरे दिन कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि युवती बागेश्वर जिले के कांडाधार मंडलसेरा निवासी राहुल पांडे के साथ गई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। रविवार को राहुल युवती के साथ कोतवाली पहुंच गया। दोनों ने पुलिस चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को बताया कि उन्होंने हरिद्वार स्थित मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर लिया है। पुलिस ने युवती को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने युवती के बयान लिए। मजिस्ट्रेट ने युवक, युवती को बालिग मानते हुए स्वतंत्र रूप से रहने का आदेश दिया। पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। युवती के कई परिजन थाने में ही आ गए थे। कुछ लोग दबाव बना रहे थे कि युवक बारात लेकर घर आए लेकिन युवक ने कहा कि उसके रीति-रिवाज के अनुसार शादी सिर्फ एक बार ही होती है। परिजनों ने बताया कि युवक वर्कशॉप लाइन में काम करता था। इस बीच युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गई थी। दोनों आपस में प्यार करते थे। युवती के परिजनों को भी इसका पता था। युवक ने बागेश्वर में अपना वर्कशॉप खोल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed