फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्नातक छात्र चरस विक्रेता निकला

स्नातक छात्र चरस विक्रेता निकला

Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्नातक छात्र चरस  विक्रेता निकला
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्कोडा कार सवार तस्कर को चरस के साथ बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 160 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार युवक ने स्नातक उत्तीर्ण कर पैसा कमाने के लिए चरस बेचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम नशा विक्रेताओं की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कार में सवार व्यक्ति चरस बेच रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक संजीत कुमार राठौड़, दीवान राम, चंद्रप्रकाश की टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्कोडा कार (यूके 04क्यू1128) को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 160 ग्राम चरस बरामद करने पर युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक कुनाल अधिकारी सुभाषनगर का रहने वाला है। पूछने पर बताया कि उसने पहली बार बेचने के लिए पहाड़ से चरस मंगाई थी। पुलिस का मानना है कि युवक काफी दिनों से काले धंधे कर रहा था। वह स्नातक उत्तीर्ण है। पुुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान किया गया है। उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी को इस मुकदमे की विवेचना सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed