{"_id":"5a2c3a414f1c1b8b688b796f","slug":"141512847937-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा पर हमला उधार दिए गए 30 हजार रुपये मांगने पर किया गया था। पुलिस ने शनिवार को एक हमलावर को पकड़ा तो यह खुलासा हुआ। तीन हमलावर अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
बरेली रोड धर्मपुरा निवासी भाजयुमो के नगर अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा पर छह दिसंबर की रात चार लोगों ने देवलचौड़ में हमला कर दिया था। इस मामले में पार्टी नेताओं के दबाव बनाने पर पुलिस ने रमेश गोस्वामी, श्याम, करन और एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनतास रोड पर घेराबंदी कर शिवाकालोनी गोपीनाथ फार्म देवलचौड़ निवासी रमेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। रमेश ने पुलिस को बताया कि हिमांशु का 30 हजार रुपये उसके ऊपर बकाया था लेकिन घटना के पहले उसने पैसा मांगने के साथ गाली गलौज की थी। इसी कारण उसकी पिटाई की थी। भाजयुमो नेता ने बताया कि पीटने के बाद उसका गला दबाने का प्रयास गया किया था।