फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बंदी के खिलाफ मारपीट में लगेगी चार्जशीट लगेगी

बंदी के खिलाफ मारपीट में लगेगी चार्जशीट लगेगी

Tue, 31 Oct 2017 02:02 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बंदी के खिलाफ मारपीट में लगेगी  चार्जशीट लगेगी
हल्द्वानी। हत्या के प्रयास के आरोपी संजय सोनकर द्वारा प्रधान बंदी रक्षक से मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस अब जेल में बंद संजय सोनकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार गांधीनगर निवासी संजय सोनकर के खिलाफ 18 अक्तूबर को जेल के प्रधान बंदी रक्षक देवेंद्र प्रसाद ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि राठी गैंग के सदस्य सहदेव के साथ गिरफ्तार होने के बाद बंदी संजय सोनकर गिनती के समय उपस्थिति नहीं होता था। उसने प्रधान बंदीरक्षक से हाथापाई की थी। जिला पुलिस ने उसका सितारगंज जेल के लिए स्थानांतरण कर दिया। इस मामले में विवेचक प्रताप सिंह नगरकोटी ने अदालत से आदेश लेकर सितारगंज और हल्द्वानी उप कारागार में बंदी रक्षकों और बंदियों का बयान लिया। पुलिस ने बंदी को खराब आचरण का दोषी पाया है। विवेचक का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले पान विक्रेता ने आरोपियों से समझौता कर लिया है। इस मामले में राठी गैंग के सदस्य सहदेव, संजय सहित तीन लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed