{"_id":"5cd0a090bdec22072e6f7038","slug":"131557176464-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डीएलएम को कटवाए चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने डीएलएम को कटवाए चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। आम आदमियों को चक्कर कटवाने पुलिस अब अधिकारियों को भी नहीं बख्श रही है। खनन माफिया द्वारा डीएलएम से धक्का-मुक्की कर ट्रैक्टर ले जाने के मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने में डीएलएम को सोमवार को पूरे दिन कोतवाली के चक्कर काटने पड़े। रामनगर कोतवाली द्वारा मामला काशीपुर का बताकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया, जबकि काशीपुर कोतवाली से ही उन्हें यही जवाब मिला। घटनास्थल काशीपुर क्षेत्र का होने के कारण पुलिस को मजबूरन डीएलएम की तहरीर लेनी पड़ी। अलबत्ता अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
वन विभाग निगम के डीएलएम हरीश चंद्र सती रविवार को स्टॉफ के साथ बंजारी प्रथम गेट पर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने ओवरलोड ट्रैक्टर को पकड़ा और गुलजारपुर चौकी ले आए, यहां पर खनन माफिया ने डीएलएम से धक्का-मुक्की की और ट्रैक्टर ले गया। इसके बाद उसके अन्य साथियों ने डीएलएम पर दबाव बनाकर रॉयल्टी भी ले ली। इस मामले में डीएलएम सोमवार को रामनगर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को तहरीर दी। कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि गुलजारपुर चौकी ऊधमसिंह नगर के काशीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। उन्होंने घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र के बाहर का बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद डीएलएम काशीपुर पहुंचे, यहां भी काशीपुर पुलिस भी आनाकानी की, लेकिन घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में आने की वजह से तहरीर ली और मुकदमा दर्ज करने की बात कही। डीएलएम हरीश चंद्र सती ने बताया कि काशीपुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
पुलिस ने डीएलएम को कटवाए चक्कर
रामनगर और कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से किया इनकार
घटनास्थल काशीपुर क्षेत्र में होने के कारण पुलिस को लेनी पड़ी तहरीर, अभी मुकदमा दर्ज नहीं