फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीओ सहित 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए भेजी थी संस्तुति

सीओ सहित 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए भेजी थी संस्तुति

Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सीओ सहित 13  पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए भेजी थी संस्तुति
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ लोकजीत सिंह सहित 13 पुलिसकर्मियों को पदक देने के लिए पत्र आईजी के माध्यम से डीजीपी कार्यालय को भेजा है। अभी भेजी गई सूची के नाम शासन ने विचार नहीं किया है। इधर, जल पुलिस के जांबाज सिपाही को जीवन रक्षक पदक के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए रामनगर के सीओ लोकजीत सिंह और उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पदक की संस्तुति की गई थी। इसी प्रकार सराहनीय सेवा सम्मान के लिए निरीक्षक उम्मेद सिंह दानू, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर कन्याल, उपनिरीक्षक कैशियर हेम चंद्र सती, एएसआई(एम) भगवत सिंह कठायत, उपनिरीक्षक (परिवहन) भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) मोहन सिंह डोबाल, उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) पनीराम, हेड कांस्टेबल रोहन सिंह और गोपाल दत्त शामिल हैं। उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिए आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट और आरमोरर दान सिंह के नाम शामिल किया गया था। सभी पुलिसकर्मियों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का विवरण डीपीजी कार्यालय को जिला पुलिस ने उपलब्ध कराया है लेकिन अभी तक पनीराम के अलावा किसी का नाम शासन से स्वीकृत नहीं है। एसएसपी का कहना है कि जल पुलिस के जांबाज सिपाही को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जीवन रक्षा पदक दिलाने के लिए कागजात तैयार किए गए हैं। कुछ कागजात भेजे गए हैं। यह पदक 26 जनवरी को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पिछले माह एसएसपी ने आईजी रेंज के माध्यम से डीपीजी को भेजा था पत्र
जल पुलिस सिपाही को जीवन रक्षा पदक दिलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed