फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा नेता हेमंत द्विवेद्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता हेमंत द्विवेद्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Mar 2018 02:30 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता हेमंत द्विवेद्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
fraud shimla
भीमताल/हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी के खिलाफ भीमताल पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि भाजपा नेता जमीन कब्जा कर उस पर होटल का निर्माण करा रहे हैं। पैमाइश की बात करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोविंदपुरा भोटियापड़ाव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह भीमताल होटल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार रावत के मुख्तारे आम हैं। अशोक कुमार के नाम पर पांच नाली जमीन जून स्टेट भीमताल में है। उन्होंने गुलजीत सिंह पुत्र संपूर्ण सिंह को एक नाली जमीन पावर ऑफ अटार्नी के माध्यम से बेची थी। इसी जमीन पर गुलजीत का मकान है। एक अन्य नाली जमीन तजिंदर कौर पत्नी गुलजीत सिंह को बेची गई। इस जमीन पर तजिंदर का मकान बना है। जितेंद्र की पत्नी सिमरनजीत कौर ने तजिंदर के मकान की रजिस्ट्री करा ली। दो नाली जमीन पावर ऑफ अटार्नी से जितेंद्र ने पत्नी को बेची थी। एक और नाली जमीन का भी रजिस्टर्ड एग्रीमेंट सिमरनजीत कौर के नाम किया गया है, लेकिन जब जमीन नापी गई तो यह कम पाई गई। मौखिक रूप से पटवारी ने बताया कि इस जमीन से सटी हेमंत द्विवेदी की जमीन है। जिस पर होटल का निर्माण चल रहा है। जितेंद्र ने जब जमीन माप में कम होनी के बारे में हेमंत को बताया और पैमाइश करने की बात कही तो हेमंत ने उसे भला-बुरा कहा और देख लेने की धमकी दी। कागजातों की जांच में पता चला कि हेमंत की जमीन टीआरसी के पीछे नंबर 413 में है। जितेंद्र का आरोप है कि सिमरनजीत कौर की सवा नाली जमीन पर भाजपा नेता हेमंत ने कब्जा कर लिया है। पता चला कि भाजपा नेता ने नैनीताल झील विकास प्राधिकरण से मिलकर होटल की जमीन का नक्शा पास कराकर उसको कंपाउंड भी करा लिया है। भीमताल पुलिस ने इस मामले में धारा 420, 447, 504, 506 के तहत भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जमीन कब्जा कर होटल बनाने का आरोप
धमकी देने पर पुलिस के पास पहुंचा भुक्तभोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed