फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता होटल कर्मी का शव झील में मिला

लापता होटल कर्मी का शव झील में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
लापता होटल कर्मी का शव झील में मिला
नैनीताल। चार जनवरी को होटल से बिना बताए लापता हुए होटल कर्मी का शव बुधवार को झील में उतराता मिला। पुलिस ने शव को झील से निकलवाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस होटल कर्मी की मौत को प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

नगर स्थित होटल बसंत में काम करने वाला गोविंद आर्या (21) पुत्र चंदन राम निवासी ग्राम फटक्वाल जैती अल्मोड़ा 4 जनवरी को बिना बताए लापता हो गया था। काफी ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिला तो तो उसके भाई ने तल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि झील में शव है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से निकाला। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे बालम आर्या ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई गोविंद के रूप में की। वही, मौके पर पहुंचे बड़े भाई भुवन ने गोविंद की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed