{"_id":"5c06c863bdec22419b5de5e6","slug":"121543948387-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का आरोप, युवक ने की तेजाब डालने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का आरोप, युवक ने की तेजाब डालने की कोशिश
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल में काम करने वाली एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर उसे तेजाब से जलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर युवक ने उस पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में सिडकुल मेें काम करने वाली एक महिला का कहना है कि कुछ समय से शिवनगर निवासी युवक उससे छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता था। कई बार विरोध करने पर भी युवक नहीं माना। सोमवार शाम जब वह फैक्ट्री से घर लौट रही थी तो चामुंडा मंदिर आवास विकास के पास युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध जताते हुए उसने युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्सा होकर युवक ने जेब में रखी एक शीशी निकाल ली जिसमें तेजाब भरा हुआ था। जैसे ही युवक ने उसे पर तेजाब फेंकने की कोशिश की उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों के जमा होने पर युवक अपने साथियों संग मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।