{"_id":"5b43c4ea4f1c1bc6248b570e","slug":"121531167978-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को छोड़ा, दो सिम जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी को छोड़ा, दो सिम जब्त
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सरना में उर्मिला की हत्या में नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद राजस्व पुलिस ने दो दिन तक आरोपी से पूछताछ की लेकिन पुख्ता सबूत न मिलने पर सोमवार को उसे छोड़ दिया गया। उसके दो सिम जब्त किए गए हैं जबकि तीसरे सिम की तलाश है। वहीं ऑनर किलिंग के शक में अब राजस्व पुलिस ने युवती के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे गुमशुदगी की सूचना में देरी का कारण पूछा जा रहा है।
धारी ब्लॉक के सरना में 30 जून से लापता उर्मिला (24) का शव सात जुलाई को गांव में ही मंदिर के खाली कमरे में लटका मिला था जबकि भाई धर्मेंद्र कुमार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना छह जुलाई को दी थी। शव मिलने पर पिता चंद्र लाल ने गांव के ही विनोद कुमार से उर्मिला के संबंध बता उसी दिन हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए पुलिस ने दो दिन तक आरोपी विनोद से पूछताछ की। विनोद ने पटवारी को बताया कि हाल तक उसने तीन सिमों का प्रयोग किया। इसलिए राजस्व पुलिस ने सोमवार को सरना के जंगल में ले जाकर हत्यारोपी विनोद कुमार की निशानदेही पर दो सिम बरामद किए। इनमें से एक सिम टूटा और एक सिम बंद मिला। अब राजस्व पुलिस को उसके तीसरे सिम की तलाश है। राजस्व उपनिरीक्षक हेम चंद्र पलड़िया ने बताया कि हत्या के साक्ष्य न मिलने के कारण आरोपी विनोद कुमार को उसके भाई राजेंद्र चंद्र को सौंपा गया है। विनोद से अगले आदेश तक रोज तहसील में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा। राजस्व पुलिस सोमवार को उर्मिला के घर पहुंची। जहां परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई। 30 जून से लापता युवती की गुमशुदगी छह जुलाई को दर्ज कराने का कारण पूछा। परिजनों ने बदनामी और पारिवारिक कारणों के चलते देर में गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कही। इसलिए राजस्व पुलिस असमंजस की स्थिति में है। राजस्व पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिल सकी है। एक-दो दिन में उर्मिला, विनोद और उनके परिजनों की कॉल डिटेल निकालकर साक्ष्य जुटाने की बात कही है।
हत्यारोपी के दो सिम जब्त, तीसरे की तलाश
ऑनर किलिंग के शक में युवती के परिजनों से भी पूछताछ