फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महंगे कपड़े और मोबाइल के शौक ने बना दिया लुटेरा

महंगे कपड़े और मोबाइल के शौक ने बना दिया लुटेरा

Sat, 23 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महंगे कपड़े और मोबाइल के शौक ने बना दिया लुटेरा
demo pic
हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस ने 10 दिन पहले सब्जी खरीदने गई महिला से हुई पर्स लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से लूटा गया पर्स और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हो गई है। दोनों ने महंगे कपड़े और मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए पर्स लूटा था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुखानी थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बीती 11 जून की रात को करीब आठ बजे जया बिष्ट पत्नी दीप चंद्र निवासी रुप नगर मुखानी सब्जी लेने जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। पर्स में 10 हजार की नगदी, एटीएम कार्ड, जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निहारिका बैंक्वेट हाल के पीछे कठघरिया से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम राविश वारसी निवासी जवाहर नगर और मो. शाकिब निवासी जवाहर नगर बताया।
विज्ञापन


दोनों ने लूट में शामिल होने की बात कबूली है। दोनों ने बताया कि उन्होंने महंगे कपड़े और मोबाइल खरीदने के लिए लूट की वारदात की। दोनों की निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल बाइक संख्या यूए 04 बी 3585 और लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों ने लूट के बाद पर्स जला दिया था। इस अधजले पर्स को भी बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में एसओ नंदन सिंह रावत, एसआई संजय जोशी और कुंदन सिंह रौतेला, कांस्टेबल प्रदीप पिलख्वाल, जनार्दन भट्ट, कुंदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की बाइक मांग कर लाए थे
हल्द्वानी। दोनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद चालाकी से जगह का चुनाव किया। घटनास्थल के आसपास क ोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था, लूटने के बाद जिन गलियों से निकले वहां भी पुलिस गश्त या कोई कैमरा नहीं था। वारदात को अंजाम देने के लिए दोस्त की बाइक मांग कर लाए थे।


प्लंबर का काम करते हैं दोनों
हल्द्वानी। दोनों बदमाश वैसे तो प्लंबर का काम करते हैं, लेकिन मौका मिलने पर वारदात करते हैं। राविश का कबाड़ का काम भी है जबकि शाकिब के पिता नहीं है। मां घरेलू काम करती है।



10 दिन पहले महिला से हुई पर्स लूट का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed