{"_id":"5afc98ce4f1c1bd5408b5e19","slug":"121526503630-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में आज पेश होगी बीटेक छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुप्रीम कोर्ट में आज पेश होगी बीटेक छात्रा
Updated Thu, 17 May 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस फर्जी ढंग से धर्मांतरण और निकाह कराने के मामले में बीटेक छात्रा को बृहस्पतिवार की सुबह सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छात्रा को पेश करने के लिए लेकर गई है। छात्रा के बयान पर दोनों पक्षों की निगाहें लगी है। पुलिस फर्जी ढंग से धर्मांतरण और निकाह कराने के मामले में गवाहों और कथित मौलवी की तलाश कर रही है।
काठगोदाम क्षेत्र की रहने वाली बीटेक की छात्रा 18 अप्रैल को संस्थान गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसका अपहरण किया गया। इस मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका महक खान और उसके बेटे दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद महक खान को 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। 21 अप्रैल को पुलिस ने दिल्ली से छात्रा के साथ दानिश को पकड़ लिया। पुलिस ने दानिश को अपहरण के मामले में जेल भेज दिया। छात्रा ने इस मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष कलम बंद बयान दर्ज कराया। जांच के दौरान दानिश द्वारा छात्रा का धर्मांतरण और निकाहनामा फर्जी पाया गया। जिस मस्जिद में निकाह कराने की बात की गई है, वहां निकाह हुआ की नहीं है। इस मामले में दानिश की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि दानिश ने कोर्ट के समक्ष आरोप लगाया है कि छात्रा को उसके परिजनों ने मारा पीटा और हत्या कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट में आज पेश होगी बीटेक की छात्रा