फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता युवक शव मिला बेडू खेत के पास

लापता युवक शव मिला बेडू खेत के पास

Sat, 17 Mar 2018 02:42 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक शव मिला बेडू खेत के पास
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पतलोट (नैनीताल)। पांच दिन से लापता लापता मजदूर का शव शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के पश्यां बेड़ूखेत के पास मिला। पटवारी नईम ने बताया कि ग्राम गडगरी पश्यां निवासी नारायण दत्त भट्ट (42) पुत्र लक्ष्मी दत्त भट्ट पांच दिन से लापता था। वह रोजाना घर से मजदूरी करने देवली गांव जाता था, लेकिन 12 मार्च से वह घर नहीं पहुंचा था, इसके चलते परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को पश्यां बेड़ूखेत के पास उसका शव मिला। मृतक के परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। इसलिए ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया गया। नारायण की पांच बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed