फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वोटिंग करते फोटो फेसबुक में डालने पर दो युवकों पर मुकदमा

वोटिंग करते फोटो फेसबुक में डालने पर दो युवकों पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
वोटिंग करते फोटो फेसबुक में डालने पर दो युवकों पर मुकदमा
हल्द्वानी/रामनगर। मुखानी थाना पुलिस ने विपिन कुमार पांडे पर धारा-188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा चुनाव के दिन सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री अपलोड करने पर किया गया है। वहीं रामनगर में मोतीमहल के एक बूथ पर वोट डालने का फोटो फेसबुक पर वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित था, सुरक्षा कर्मियों ने इस पर रोक भी लगाई थी, बावजूद इसके लोग मोबाइल मतदान केंद्रों पर ले गए और नियमों का उल्लंघन किया। बंबाघेर निवासी तुषार अग्रवाल एवं कपिल अग्रवाल ने मतदान केंद्र बूथ संख्या 35 मोतीमहल के कक्ष संख्या दो में वोट देने की एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की। शिकायत मिलने पर निर्वाचन टीम सख्त हो गई। इसके बाद दोनों ने फोटो डिलीट कर दी। पीठासीन अधिकारी तारा दत्त पंत ने कोतवाली में तहरीर दी। एसडीएम हर गिरी ने बताया कि सोशल मीडिया में मतदान करते हुए फोटो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं मतदान केंद्र के भीतर वोट देते विधायक दीवान सिंह की फोटो भी वायरल हुई है। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


प्रचार सामग्री लगाने पर मुकदमा दर्ज
वोटिंग करते फोटो फेसबुक में डालने पर दो युवकों पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed