फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना

दो स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
navin chandra navin navin
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
दो स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना
hundred rupees new note
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बंजारी और कठियापुल के अलावा तीन स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने पर छह डंपर और 9 बाइकों को सीज किया, जबकि दो स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह, खनिज उपनिदेशक राजपाल लेघा, एसपी राजीव मोहन, तहसीलदार प्रियंका रानी एवं रेंजर संतोष पंत ने मय फोर्स के छापा मारा। महाबली स्टोन क्रशर पर 5750 घनमीटर अवैध उपखनिज भंडार मिलने पर उस पर 46,27,500 रुपये लगाया। महाबली स्टोन क्रशर द्वारा अवैध रूप से खोदे गए गड्ढे में 4275 घनमीटर आरबीएम भरा था, जिस पर 34,91,750 का जुर्माना लगाया गया। महाबली स्टोन क्रशर के दो गेटों को भी सील किया गया है। उक्त स्टोन क्रशर से उपखनिज निकासी के क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इसके अलावा बदेशा स्टोन क्रशर पर 8710 घनमीटर अवैध उपखनिज भंडार मिलने पर 69,06,700 रुपये जुर्माना लगाया। प्रशासन की टीम ढिल्लन स्टोन क्रशर पापड़ी के उपखनिज स्टॉक पर भी पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिलने से जांच नहीं कर पाई।
विज्ञापन



दो स्टोन क्रशरों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना
नौ बाइकें और छह डंपरों को सीज किया

अवैध रूप से रेत भर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडे़
कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के रेंजर अमित ग्वासाकोटी ने बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे वनकर्मियों के साथ गश्त के दौरान निहाल नदी में अवैध रूप से रेत भर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। उन्हें कालाढूंगी रेंज परिसर में लाया गया, जहां ट्रैक्टर स्वामी दयाकिशन पांडे और मो. सफी से दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ा गया। रेंजर ने बताया कि निहाल नदी में जाने वाले सभी चोर रास्तों पर खाई खोदकर बंद कर दिया गया है। इस दौरान विपिन जोशी, नवीन जोशी, नवीन भट्ट, त्रिलोक आर्या, करन गर्जोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कब्जेदार पर कार्रवाई करो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे चोपड़ा में प्रदीप चंद्र की कृषि भूमि पर अल्मोड़ा के एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा किया है। इस भूमि का प्रदीप चंद्र का पट्टा स्वीकृत है। बृहस्पतिवार को चोपड़ा गांव के ग्रामीणों ने कोश्याकुटौली तहसील पहुंचकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा और अवैध कब्जेदार पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि अवैध कब्जेदार ग्रामीणों को फंसाने की धमकी दे रहा है। उसने गांव को जाने वाली पेयजल लाइन पर भी कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने पर तहसील पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल धमकी देने के मामले में कार्रवाई के लिए थाने को निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान विनोद चंद्र, रणजीत सिंह जीना, प्रदीप चंद्र, प्रमोद चंद्र, भुवन चंद्र चुपडाल, विजय कुमार, दयाकिशन, विवेकानंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed