फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धानाचूली में अवैध चरस के साथ दो युवक पकड़े

धानाचूली में अवैध चरस के साथ दो युवक पकड़े

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
धानाचूली में अवैध चरस के साथ दो युवक पकड़े
hathkadi
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पुलिस ने एक किलो चरस समेत ऊधमसिंह नगर के दो तस्कर पकड़े हैं। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी के नेतृत्व में टीम उपनिरीक्षक जगदीप सिंह, कांस्टेबल रमेश काला, कांस्टेबल हर्षवर्धन, कांस्टेबल नरेश पडियार बृहस्पतिवार को धानाचूली-धारी मोटर मार्ग पर शौकियापड़ाव मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धानाचूली की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल में बैठे दो व्यक्तियों पर शक हुआ। तहसीलदार धारी के समक्ष इनकी तलाशी ली गई तो इनके जैकेट के अंदर छुपाई गई चरस मिली। इस दौरान थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर ग्राम बरुवाबाग सिसौना निवासी राजदीप सिंह के कब्जे से 517 ग्राम चरस और थाना नानकमत्ता के ग्राम टुकड़ी निवासी कुलदीप सिंह के कब्जे से 503 ग्राम अवैध चरस और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग मीडार, पतलोट के ग्रामीण क्षेत्रों से उक्त चरस को खरीद कर ला रहे थे। इनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


धानाचूली में एक किलो चरस समेत दो तस्कर पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed