फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोली लगने से घायल पूर्व छात्र नेता की मौत

गोली लगने से घायल पूर्व छात्र नेता की मौत

Sun, 13 Jan 2019 01:53 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व छात्र नेता की मौत
gun suicide officer
नैनीताल। पांच दिन पहले गोली लगने से घायल पूर्व छात्र नेता रोहित तिवारी की शनिवार को बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी भिजवा दिया है। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। रोहित की मौत के कारण अब जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या के आरोप में तरमीम की जाएगी।
विज्ञापन

चार्टन लॉज निवासी रोहित तिवारी आठ जनवरी की रात मल्लीताल में फेयर हैवेंस होटल के पास लहूलुहान हालत में पड़ा था। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दो दिन उपचार कराने के बाद तंगहाल परिजनों ने उसे यहां बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव मोर्चरी में रख दिया है। रोहित के पिता कृष्ण चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने नौ जनवरी को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने दस जनवरी को घटना का खुलासा कर लंघम हॉस्टल तल्लीताल निवासी संदीप और उसके रिश्तेदार अंकुर पाल को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि अपने भाई को नशेड़ी बनाने से क्षुब्ध संदीप ने अंकुर की मौजूदगी में रोहित को गोली मारी थी। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि रोहित की मौत हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 में चार्जशीट लगाई जाएगी। मुकदमा 307 से 302 में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन



गोली लगने से घायल छात्र नेता की मौत
आज होगा शव का पोस्टमार्टम, जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या के आरोप में तरमीम होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed