फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टांडा जंगल में तस्करों ने वन आरक्षी को पीटा

टांडा जंगल में तस्करों ने वन आरक्षी को पीटा

Mon, 24 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
टांडा जंगल में तस्करों ने वन आरक्षी को पीटा
हल्द्वानी। जंगल से गुजर रहे तस्करों ने चेकिंग कर रहे वन आरक्षी को डंडे से पीट दिया। हमले में आरक्षी जख्मी हो गया। वन आरक्षी नवल किशोर तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के टांडा मध्य बीट में तैनात है। नवल रविवार को टांडा मध्य के जंगलों में गश्त कर रहा था। जंगल में तस्कर प्रीतम निवासी बिंदुखेड़ा, रुद्रपुर एक साथी के साथ बाइक से जा रहा था। बाइक पर बड़ी पन्नी से लिपटा सामान था। इस पर नवल किशोर ने बाइक रोक कर चेकिंग करनी चाही। इसी बात को लेकर तस्कर आरक्षी से भिड़ गए। उन्होंने डंडे से नवल किशोर पर हमला कर दिया। हमले में नवल के हाथ, पैर में चोटें लग गई। नवल ने किसी तरह भागकर जान बचाई और वन कर्मियों को सूचना दी। अन्य वन कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक हमलावर भाग चुके थे। वन कर्मियों ने घायल नवल का बेस अस्पताल में मेडिकल करा हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि प्रीतम और उसके साथी के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed