{"_id":"5b75e56c42c79240a33c6198","slug":"11534453100-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवी बहादुर जंगी से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समाजसेवी बहादुर जंगी से अभद्रता
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सर्वाइकल से ग्रस्त 70 वर्षीय बुजुर्ग समाजसेवी बहादुर सिंह जंगी बृहस्पतिवार को बहू की रिपोर्ट दिखाने सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में गए थे। जहां ओपीडी के बाहर ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। जंगी ने प्राचार्य और एमएस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जंगी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बहू की रिपोर्ट दिखाने एसटीएच गए थे। एक डॉक्टर के कक्ष में बाहर खड़े कर्मी से पूछने के बावजूद अंदर डॉक्टर नहीं मिले। दूसरे कमरे में बैठे डॉक्टर ने उन्हें तीसरे डॉक्टर के पास भेज दिया। जब दोबारा कक्ष नंबर चार में पहुंचे तो बाहर खड़े कर्मी विनोद ने हाथ पकड़कर खींचा और बाहर कर दिया। अभद्रता कर विनोद समेत उसके साथी कर्मचारी ने भी गालियां दीं। जंगी ने प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा और कार्यवाहक एमएस डॉ. अशोक कुमार से शिकायत की। डॉ. कुमार ने अभद्र व्यवहार के लिए खेद जताया। वहीं प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि जंगी ने फोन करके दोनों कर्मियों की शिकायत की है। अगर वह लिखित शिकायत करेंगे तो मामले की जांच कराई जाएगी।
बहू की रिपोर्ट दिखाने गए थे, सर्वाइकल से ग्रस्त हैं बहादुर सिंह जंगी
प्राचार्य और एमएस से शिकायत की