{"_id":"5b4125c04f1c1bbe248b5319","slug":"11530996160-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के कमरे में लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के कमरे में लटका मिला युवती का शव
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सरना गांव में तीस जून से लापता युवती का शव शनिवार को गांव स्थित गोरखनाथ मंदिर के खाली कमरे में सड़ी गली हालत में रस्सी से लटका मिला। कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। राजस्व पुलिस के अनुसार शव करीब चार दिन पुराना लग रहा है। उधर, युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ उनकी बेटी की हत्या की तहरीर दी है। इस पर राजस्व पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्व पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर सरना गांव के गोरखनाथ मंदिर में एक ग्रामीण शनिवार सुबह पूजा करने पहुंचा। इस दौरान उसे कुछ बदबू का एहसास हुआ। मंदिर परिसर में बने कमरे में उसने झांककर देखा तो अंदर एक युवती का शव रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसने गांव वालों को बुलाया और राजस्व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर तहसीलदार नवाजिश खलिक और राजस्व उपनिरीक्षक ललित मोहन जैड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। तहसीलदार ने युवती का शव रस्सी से उतारकर शिनाख्त करवाई, तो पता चला कि मृतका सरना गांव निवासी चंद्र लाल की पुत्री उर्मिला (24) थी। उर्मिला 30 जून से लापता थी। तब युवती के भाई धर्मेंद्र कुमार ने धारी तहसील में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को बेटी का शव मिलने के बाद पिता चंद्र लाल ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही विनोद कुमार पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि विनोद के उनकी पुत्री से प्रेम संबंध थे। तहसीलदार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाने के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव से आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तहसीलदार ने कहा कि जल्द ही हत्या का खुलासा हो जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर के खाली कमरे में रस्सी से लटका मिला सड़ा गला शव
पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार, युवती 30 जून से लापता थी