{"_id":"5adba1374f1c1b84028b5d7b","slug":"11524343095-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों की मौत मामले में जेल में पुलिस ने लिया बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरों की मौत मामले में जेल में पुलिस ने लिया बयान
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को जेल जाकर गिरफ्तार मुंशी का बयान लिया। मुंशी ने स्वीकार किया कि उसने हॉटमिक्स प्लांट निर्माण का ठेका तीन साल पहले लिया था। हादसे के बाद वह घबरा कर मजदूरों को बंधक बना लिया था।
आवास विकास में ठंडी सड़क के पास निर्माणाधीन मॉल के लिए लगाए गए मिक्स्चर प्लांट में 26 मार्च कोे कंटेनर से दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद अंदर मजदूरों को बंधक बनाने, लापरवाही करने के मामले में पुलिस ने तत्काल मुंशी चंदन सिंह मेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने निर्माणाधीन मॉल के तीन पार्टनरों तसलीम, बालकिशन, जयदीप का बयान लिया। तीनों ने बताया कि उन्होंने हॉटमिक्स प्लांट बनाने का ठेका चंदन को दिया था। पुलिस ने पार्टनरों से प्राप्त कागजात को सत्यापित करने के लिए अदालत से जेल में चंदन मेहरा से मिलने के लिए आदेश लिया। पुलिस ने जेल में जाकर चंदन सिंह मेहरा का बयान लिया। चंदन ने बताया कि उसने आठ नवंबर 15 को हॉटमिक्स प्लांट बनाने, उसे चलाने का ठेका लिया था। प्लांट तैयार होने पर वह घनमीटर के हिसाब से पैसा ले सकता था। उसने बताया कि तीन मजदूरों की मौत के बाद उसने मॉल के पार्टनरों, अपने करीबियों से राय ली थी। घबराकर उसने मजदूरों को रोका था। पार्टनरों के कहने पर उसने पुलिस से संपर्क किया था। घटनास्थल पर मजदूर को बंधक बनाने का सवाल अभी सुलझा नहीं है। अभी तीन अन्य पार्टनरों से पूछताछ होनी है। प्रयोगशाला में भेजे गए ईंट, गारे की रिपोर्ट भी नहीं आई है।