{"_id":"5ab95e0e4f1c1ba8768b78d2","slug":"11522097678-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के ऊपर से गुजर गया डंपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों के ऊपर से गुजर गया डंपर
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली में खड़ा हादसे का जिम्मेदार डंफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड कैंचीधाम धर्मकांटा के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार डंपर के नीचे आने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के पीछा करने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
बिहार के बेतिया जिले के फतेहपुर का निवासी मुन्ना पांडे (35) फूलचौड़ में रहकर बटाईदार का काम करता है। सोमवार की रात आठ बजे मुन्ना पांडे अपने दोस्त टीटी के साथ बाजार जा रहा था। रामपुर रोड स्थित कैंचीधाम धर्मकांटा के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर (यूपी 05- 0094) ने बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों युवक बाइक से गिर गए। डंपर ऊपर से गुजर गया। हादसे को देखते ही राहगीरों ने शोर मचाते हुए डंपर का पीछा कर दिया। चालक रोड के किनारे डंपर छोड़कर भाग निकला। उस समय बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने घायलों को कार से एसटीएच के लिए भेज दिया। घायलों में टीटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पैर टूटने के कारण वह बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। पुलिस को डंपर के नंबर पर शक है लेकिन असली नंबर या फर्जी है।