फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहर कवरिंग पर रात के अँधेरे में कब्जा करने की तैयारी

नहर कवरिंग पर रात के अँधेरे में कब्जा करने की तैयारी

Mon, 12 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नहर कवरिंग पर रात के अँधेरे में कब्जा करने की तैयारी
हल्द्वानी। सरगम सिनेमा के सामने नहर कवरिंग पर रात के अंधरे में ड्रिल मशीन से लोहे के खंभे लगाए गए। यह काम किसके आदेश पर किया गया इसे बारे में कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं। काम में जुटे लोगों का तर्क था कि ठेले वाले गंदगी कर देते हैं, इसी कारण उस क्षेत्र को घेरा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में अधिकतर स्थानों पर दबंगई से कब्जा होता है। रविवार की आधी रात सरगम सिनेमा के सामने नहर कवरिंग पर ड्रिल मशीन की आवाज को लेकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जब सिनेमा हॉल से जुडे़ लोगों से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यहां ठेले वाले गंदगी कर देते हैं। इसी कारण लोहे के खंभों को लगाकर घेरा जा रहा है, ताकि स्वच्छता कायम रहे। इस कार्य में जुटे कुछ लोग झूमते हुए साफ बोलने की स्थिति में नहीं थे। किस अधिकारी के आदेश पर खंभे लगाए जा रहे हैं, इस बारे में कोई बताने की स्थिति में नहीं था। आस पास के लोगों का कहना था कि इसी प्रकार शहर में कब्जा किया जाता है। यहां भी कब्जे की नियत से खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed