फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार सवार को पीटा, पुलिस देखती रही तमाशा

कार सवार को पीटा, पुलिस देखती रही तमाशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
कार सवार को पीटा, पुलिस देखती रही तमाशा
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज के पुल पर जाम में फंसने पर स्कार्पियो सवार कुछ लोगों ने एक कार सवार को बुरी तरह से पीट डाला। इससे पुल पर अफरातफरी मच गई, जबकि कोसी बैराज पर बनी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही तमाशा देखते रहे। कोतवाली से पुलिस बल पहुंचने पर आरोपियों को पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

चूनाखान निवासी रवि माथुर पुत्र रामअवतार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि वह शुक्रवार रात कार से मित्र हरप्रीत सिंह एवं राहुल वाल्मीकि के साथ अपने घर बैलपड़ाव जा रहे थे। कार के पीछे से उनका डंपर भी आ रहा था। इसी बीच कोसी नदी के संकरे पुल पर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कार्पियो कार फंस गई। इससे मौके पर जाम लगा गया।
विज्ञापन

उन्होंने जब स्कार्पियो कार के चालक से वाहन पीछे ले जाने का कहा तो स्कार्पियो में सवार तीन-चार लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति ने उनके सिर पर कांच की खाली बोतल मारी, जिससे उनके सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही एक आरोपी गुरमीत निवासी पीरूमदारा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed