{"_id":"5c477c05bdec22739033116b","slug":"111548188677-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर और आसपास 676 अतिक्रमण चिन्हित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर और आसपास 676 अतिक्रमण चिन्हित
विज्ञापन
नगला बीच पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के निर्देश पर हरकत में आए अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण चिन्हित कर लिए हैं। कुछ विभागों की यह कार्रवाई अभी अधूरी है। सभी की रिपोर्ट मिलने के बाद इसे जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। अब तक अतिक्रमण के 676 मामले चिन्हित होने के साथ ही दो वन प्रभागों में 1700 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिला है।
विभागीय अधिकारियों की ओर से हल्द्वानी के एसडीएम को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक सिंचाई खंड हल्द्वानी ने 320, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 20, निर्माण खंड हल्द्वानी ने गदरपुर, दिनेशपुर एवं मदकोटा में 87, रामनगर, कालाढूंगी, चोरगलिया एवं हल्द्वानी में 104, डहरिया में 16, आरटीओ रोड पर 5 और तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने अतिक्रमण के 11 मामले चिन्हित किए हैं। यही नहीं रामनगर वन प्रभाग ने 1647 और हल्द्वानी वन प्रभाग ने 53.86 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करने के साथ ही हल्द्वानी वन प्रभाग ने 113 अतिक्रमणकारियों को भी चिन्हित किया है।
शहर और आसपास 676 अतिक्रमण चिन्हित
रामनगर और हल्द्वानी वन प्रभाग की 1700 हेक्टेयर जमीन पर भी कब्जा
हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकारी महकमे हरकत में आए, तैयार की रिपोर्ट
आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को घेरा
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने एवं सितारगंज-चोरगलिया रोड पर बसों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर गौलापार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने मंगलवार को एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को घेरा। ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल के नेतृत्व में एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी वाजपेयी के दफ्तर पहुंचे बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि रेलवे बाजार के पास ताज चौराहा क्षेत्र से रेलवे फाटक की ओर जाने वाली रोड गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, खटीमा, टनकपुर, शक्तिफार्म से पीलीभीत तक को जोड़ती है। अतिक्रमण से हमेशा जाम की स्थिति रहती है। उक्त रोड से अतिक्रमण हटाने, सड़क चौड़ीकरण कराने, डिवाइडर बनवाने, ताज चौराहे से रेलवे फाटक तक सीपीयू तैनात करने, अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाने, उक्त वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मुख्य मार्ग पर स्थित गलियों में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र सिंह चुफाल, प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट, भास्कर बोरा, तारा सिंह बिष्ट, राजेंद्र तिवाड़ी, राजन तिवाड़ी, प्रकाश चंद्र, नरेंद्र चुफाल, पंकज मेलकानी, गोपाल राम, महेंद्र क्वीरा, महिपाल रैक्वाल, त्रिलोक सिंह नौला, तारा सिंह नौला, बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह नौला, दीपा देवी, हेमा देवी, रमेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
अफसरों पर पड़ा दबाव, तो याद आया अतिक्रमण
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड से बसों का संचालन कराने का दबाव जैसे ही स्थानीय प्रशासन पर पड़ा तो अधिकारियों को अतिक्रमण की याद आ गई। तीन घंटे में सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठक बुलाकर अतिक्रमण चिन्हित करने के आदेश जारी कर दिए। अब सवाल उठता है कि प्रशासन कितने बार अतिक्रमण चिन्हित करेगा।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम, लोनिवि, पुलिस, परिवहन की अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 28 जनवरी तक अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसडीएम एपी वाजपेई, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एआरटीओ गुरुदेव सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि एचएस रावत, सीओ दिनेश चंद्र आदि थे।
संयुक्त मीटिंग कर बनाई रणनीति, 28 से पहले हटेगा चोरगलिया रोड से अतिक्रमण
28 से इसी रूट पर दोबारा शुरू होगा बसों का संचालन
बैठक में ये लिए निर्णय
- नगर निगम और परिवहन विभाग की टीम सड़क का संयुक्त सर्वे करेगी
- स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे
- 28 जनवरी से टनकपुर, गौलापार जाने वाली बसे चोरगलिया रोड से ही जाएंगी।
- एक टीम का गठन किया गया है जो संयुक्त निरीक्षण कर पक्के अतिक्रमण चिन्हित करेगी
- लोक निर्माण विभाग सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाएगा।
वर्कशाप लाइन में अतिक्रमण से लगा जाम
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी वर्कशाप लाइन में अतिक्रमणकारी प्रशासन पर भारी पड़े हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित वर्कशाप लाइन में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमणकारी काबिज हैं। इसके चलते मंगलवार को दिन भर कई बार इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी।
व्यापारियों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग
हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर ने मेयर, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, गौरव गुप्ता, संदीप गुप्ता, रेनू टंडन, संदीप सक्सेना, रक्षित वर्मा, तलत एहतेशान, हितेंद्र भसीन, मनोज गुप्ता, प्रफुल्ल पांडे, जाकिर सिद्दीकी, संजय राजपूत, अनूप मठपाल, राजू रावत, अंकुर ओबराय, अमरजीत सेठी, चरनजीत बिंद्रा, ओम गुप्ता, पवन सागर, सुमित केशरवानी, युवा अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह आदि थे।
टनकपुर रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग
हल्द्वानी। टनकपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने, धूल से निजात दिलाने और स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग को लेकर वार्ड 14 के लोगों ने नगर आयुक्त के साथ ही कुमाऊं आयुक्त को भी ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दिनेश बोरा, जगदीश बोरा, वसीम अहमद, उर्मिला शर्मा, जाहिद, वसीम, मुजीब, नसीम अहमद आदि के हस्ताक्षर हैं।