फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तराई में बागेश्वर की चरस सप्लाई

तराई में बागेश्वर की चरस सप्लाई

Tue, 09 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तराई में बागेश्वर की चरस सप्लाई
भ्ाांग
हल्द्वानी। बागेश्वर से चरस की तस्करी कर उसे हल्द्वानी, ऊधमसिंह और हरिद्वार में सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। एसटीएफ ने दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से चार किलो चरस, एक लाख 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों अब तक करीब 25 किलो चरस सप्लाई कर चुके हैं। एसटीएफ को तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन

एसटीएफ की एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल, वीरेंद्र चौहान, सुरेंद्र कनवाल की टीम ने रविवार देर रात एक बजे सुशीला तिवारी अस्पताल के पास घेराबंदी दो तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में गली नंबर दो जगतपुरा आवास विकास रुद्रपुर निवासी सचिन गुप्ता और बागेश्वर जिले के कपकोट दोफाड़ तोपनिया निवासी धाम सिंह शामिल हैं। दोनों ने बताया कि वे बागेश्वर से चरस खरीदकर हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार मेें ऊंचे दामों में बेचते हैं। एसटीएफ ने हल्द्वानी कोतवाली में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दोनों के पास से चार किलो चरस और एक लाख 10 हजार रुपये बरामद
25 किलो चरस अब तक बेच चुके हैं दोनों

एक गैस रीफिलिंग दूसरा गार्ड का काम कर चुका है
हल्द्वानी। गिरफ्तार सचिन पहले गैस रीफिलिंग का काम करता था। किसी मामले में एक बार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छूटने के बाद वह चरस का धंधा करने लगा। उसके घर में धाम सिंह किराएदार बनकर आया था। धाम सिंह गंगापुर रोड रुद्रपुर स्थित एक स्कूल में गार्ड का काम करता था। 15 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी। धाम सिंह का कहना है कि तीन बार बागेश्वर से चरस खरीदकर लाया था। दोनों ने रुद्रपुर में पांच खरीदारों के नामों को एसटीएफ को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी कई दिनों से कर रही थीं ट्रैकिंग
हल्द्वानी। एसटीएफ के कर्मचारियों ने बताया कि एसटीएफ की एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल कई दिनों से दोनों तस्करों की बातचीत सर्विलांस से सुन रही थी। बागेश्वर से चरस की खेप चलने पर उन्होंने दोनों को अधीनस्थों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed