{"_id":"5b75e57442c79240a33c619e","slug":"111534453108-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी छात्रों ने खैरना इंटर कॉलेज में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी छात्रों ने खैरना इंटर कॉलेज में की तोड़फोड़
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। जहां एक ओर स्वतंत्रता दिवस पर शराब की सभी दुकानों को बंद रखा गया, वहीं प्रभात फेरी के बाद कक्षा 12 के चार नशेड़ी छात्रों ने राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में जमकर उत्पात मचाया। छात्र-छात्राओं से अभद्रता कर रसायन विज्ञान लैब की खिड़की के शीशे तोड़ डाले।
अभिभावक सुभाष शर्मा, गोधन सिंह, प्रकाश जलाल, इश्तार अहमद बृहस्पतिवार सुबह कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य एमपी यादव से नशेड़ी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि कॉलेज का अनुशासन, माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरोपी छात्रों अभिभावकों को नोटिस भेज गया है। खैरना पुलिस चौकी में सूचना दे दी गई है। वहीं चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया संबंधित परिजन आरोपी छात्रों को स्वयं लेकर चौकी पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। माफी मांगने के बाद कड़ी हिदायत देकर आरोपी छात्रों को छोड़ा गया। भविष्य में ऐसी घटना होने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। वहीं नशाखोरी से चिंतित क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से चेकिंग अभियान चलाकर नशे की सामग्री बेचने वाले और नशे करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
रामनगर का भी वीडियो वायरल
रामनगर (नैनीताल)। स्वतंत्रता दिवस पर लखनपुर के सरकारी स्कूल में भी कुछ लोगों ने अवकाश के बाद नशा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। काफी दूरी से बनाए गए इस वीडियो में स्कूल की छत पर लहरा रहे तिरंगे के नीचे ही बरामदे में बैठे दो लोग नशा करते दिखाई दे रहे हैं। इसके कमेंट बॉक्स में तमाम लोगों ने संदेश भेजकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।