फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार को ठोकर मारने पर बस चालक को पीटा

कार को ठोकर मारने पर बस चालक को पीटा

Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कार को ठोकर मारने पर बस चालक को पीटा
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव में रोडवेज बस के चालक ने मंगलवार रात आठ बजे सड़क पर ख़ड़ी फार्चूनर गाड़ी को टक्कर मारी तो गुस्साए लोगों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार मालिक ने ही हस्तक्षेप कर चालक को बचाया। इस दौरान 45 मिनट तक देहरादून जाने वाले बस यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

हल्द्वानी से 23 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस देहरादून जा रही थी। मंगलपड़ाव पहुंचने पर बस से सड़क पर खड़ी एक व्यवसायी की फार्चूनर गाड़ी को टक्कर लग गई। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए लोगों ने बस चालक को पीटना शुरू किया। इस बीच कार मालिक मनीष पाल और अजय पाल ने बस चालक को बचाया। हंगामे के चलते मंगल पड़ाव रोड पर जाम लग गया। थाने में आने पर अंबिका विहार कालोनी निवासी कार मालिक मनीष पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार करने के साथ बस चालक को माफ कर दिया। बस परिचालक ललित ने बताया कि सड़क पर भीड़भाड़ के चलते यह दुर्घटना हुई है। उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी का कहना है कि कार मालिक को ताकीद कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed