फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनियमितताओं के चलते एचपी ने सीज किया पेट्रोल पंप

अनियमितताओं के चलते एचपी ने सीज किया पेट्रोल पंप

Sat, 07 Jul 2018 02:14 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
अनियमितताओं के चलते एचपी ने सीज किया पेट्रोल पंप
पेट्रोल-डीजल
हल्द्वानी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी ने काठगोदाम स्थित एक पेट्रोल पंप में व्याप्त अनियमितता को देखते हुए उसे सीज कर दिया है। कंपनी ने पेट्रोल पंप के प्रबंधक से डीलरशिप भी वापस ले ली है। एचपी के स्तर से यह अब तक की सबसे कार्रवाई बताई जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक एक साल पहले भी यह पंप सीज हुआ था। उसी मामले में जांच जारी थी। पंप में टोटालाइजर से छेड़खानी की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर गौरव ने बताया कि बीती 10 मई को कंपनी के अधिकारियों ने काठगोदाम स्थित जसवंत मोटर वर्क्स नामक पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंप में कई अनियमितताएं मिली थीं। अनियमितता को देखते हुए शुक्रवार को कंपनी के आला अधिकारियों के निर्देशों के तहत उक्त पेट्रोल पंप को सीज किया गया। यह पंप बलजीत सिंह के नाम पर है। उससे पंप की डीलरशिप वापस ले ली गई है। पंप में व्याप्त अनियमितताओं के बाबत पूछे जाने पर सेल्स आफीसर गौरव ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के मुताबिक मई 2017 में दो पेट्रोल पंप सीज किए गए थे। इसमें यह पेट्रोल पंप भी था। उस समय एचपी की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर इस पंप की जांच की थी। जांच में मशीन के टोटालाइजर से छेड़खानी की पुष्टि हुई थी। एक साल तक कंपनी की ओर से कार्रवाई चलती रही। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक उन्हें कंपनी की जांच रिपोर्ट दो दिन पहले मिली थी। इस जांच रिपोर्ट में स्पष्ट था कि पेट्रोल पंप में टोटालाइजर से छेड़खानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठगोदाम स्थित पंप की कंपनी ने छीनी डीलरशिप, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
एक साल पहले भी हुआ था पंप सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed