{"_id":"5b08743e4f1c1b9c6e8b4999","slug":"111527280702-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी का पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की पत्नी का पर्स उड़ाया
Updated Sat, 26 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर एक फौजी की पत्नी का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स में दो हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात मौजूद थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पर्स की तलाश शुरू कर दी है।
बिठौरिया नंबर एक निवासी केएस खर्कवाल की पत्नी कमला खर्कवाल शुक्रवार को राशन कार्ड बनवाने और अनय काम के लिए बाजार आई थी। वह कालू सिद्ध के समीप खड़ी थी। इसी समय बडे़ बैग से किसी उचक्के ने पर्स उड़ा दिया। महिला का कहना था कि कुछ देर बाद बैग में देखा तो पर्स गायब था। इस मामले में महिला ने घटना से एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी को अवगत कराया।
पुलिस इस मामले में उचक्कों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ हल्की तस्वीरें सामने आई हैं। पिछले सप्ताह भी इसी प्रकार नाबालिगों ने एक महिला के बैग से पर्स उड़ा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग उचक्कों को पकड़कर पैसे बरामद कर लिए थे।