फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैल के पटकने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

बैल के पटकने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बैल के पटकने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक में कुंडल ग्रामसभा निवासी जमनराम के दस वर्षीय पुत्र अजय कुमार को मंगलवार सुबह एक बैल ने पटककर मार डाला। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कुंडल के प्रधान मोहन सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह खाली खेतों में चरने गए बैल का पैर घेराबंदी किए हुए तार में जा फंसा। तार से बैल का पैर कटा तो वह बिदक गया और खेतों में ऊपर-नीचे दौड़ने लगा। इसी बीच जमनराम का पुत्र अजय कुमार अपने खेत की दीवार के किनारे बैठा बैल को देखने लगा। बैल तेजी से उसकी ओर दौड़ा और उसको सींगों में उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन


पटकने के बाद बैल ने उसे पैरों तले कुचल दिया। अजय की मौके पर मौत हो गई। चार साल पहले ही अजय की दो बड़ी जुड़वा बहनों की भी चेचक होने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब जमनराम का एक बेटा और दो बेटियां बची हैं। अजय कुमार कक्षा चार में प्राथमिक विद्यालय कुंडल में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर घर पहुंचकर सांत्वना दी और मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है।

दस साल के मासूम को बैल ने पटककर मार डाला
ओखलकांडा ब्लॉक के कुंडल गांव में शनिवार की है घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed