फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दानीबंगर में बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, महिला की मौत

दानीबंगर में बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, महिला की मौत

Fri, 13 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
दानीबंगर में बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, महिला की मौत
हादसा - फोटो : amar ujala
नंधौर वैली (नैनीताल)। हल्द्वानी की ओर आ रही पिकप दानीबंगर के पास एस मोड़ पर पेड़ से टकराकर पलट गई। पिकप में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनहें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर को पिकप संख्या यूपी 04 सीबी 0171 नंधौर वैली से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। पिकअप में इंदिरा नगर और नई बस्ती की रहने वाली आठ महिलाएं सवार थीं। दानीबंगर पर एस मोड़ के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन


पिकप में पीछे बैठी अमीना खातून (55) पत्नी अब्दुल सलाम निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 20 की मौत हो गई। वहीं मोबीना पत्नी इकबाल, नईमा पत्नी नन्हे, नसीम बानो पत्नी स्व. अब्दुल सत्तार, महताब जहां पत्नी अंसार, गुलनारा पत्नी बब्बन, खैरून्निसां पत्नी अब्दुल माजिद निवासी इंदिरा नगर वार्ड 21, जरीना पत्नी मो. कलाम निवासी नई बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का नहीं चला पता
हादसे के बाद चालक का पता नहीं चला। चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था वह कहां गायब हो गया इसको लेकर घायल और पुलिस हैरान रही।

जलौनी लकड़ी के लिए जंगल जाती है महिलाएं
इंदिरा नगर, नई बस्ती की महिलाएं हर रोज जलौनी लकड़ी के लिए जंगल जाती है। वे छोटा हाथी वाहनों से लकड़ी लेकर वापस आती हैं। हादसे में घायल सभी महिलाएं भी निचले तबके की हैं और जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। वह पिकप से लकड़ी लादकर लौट रही थीं।


जिसने सुना, अस्पताल दौड़ पड़ा
इंदिरा नगर, नई बस्ती मोहल्लों में जिसने भी हादसे की खबर लगी वे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गया। इमरजेंसी में भीड़ जमा हो गई। हर कोई घायलों का तीमारदार बन कर पहुंचा। महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने एसटीएच पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। अनुसूचित जनजाति विकास सेवा समिति के महामंत्री नवीन चंद्र आर्य, आप सचिव शाकिर हुसैन, चौधरी ठाकुर दास ने घायलों को एक-एक लाख और मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed